सड़क सुरक्षा माह के तहत दोपहिया वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Gargachary Times
22 November 2026, 20:32
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रविवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों और आमजन को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।इस दौरान वाहन चालकों को समझाया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनना होगा।पुलिसअधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।