Loading...

ईवीएम मशीन के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक, तहसील महावन में लगा प्रदर्शन केंद्र

Gargachary Times 23 November 2026, 18:53 2 views
Mathura
ईवीएम मशीन के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक, तहसील महावन में लगा प्रदर्शन केंद्र
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। प्रतिदिन करीब 100 लोग पहुंचकर समझ रहे मतदान की प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट से कराया जा रहा परिचित। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रति जागरूक करने के लिए तहसील महावन में प्रदर्शन केंद्र संचालित किया गया है। इस केंद्र पर प्रतिदिन करीब 100 लोगों को ईवीएम मशीन के उपयोग और मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शन केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है। इसके साथ ही उन्हें डेमो के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया भी बताई जा रही है, जिससे मतदाता वास्तविक मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आमजन में मतदान प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना और ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे जानकारी देना। इस दौरान प्रदर्शन केंद्र पर आने वाले लोग स्वयं मतदान का अभ्यास कर मशीन की कार्यप्रणाली को समझ रहे हैं।
Follow Samachar24