Loading...

16 दिन की गिरावट के बाद सोना ₹1,052 महंगा, कीमत ₹1.25 लाख पहुंची

Gargachary Times 23 November 2026, 19:27 28 views
Top News
16 दिन की गिरावट के बाद सोना ₹1,052 महंगा, कीमत ₹1.25 लाख पहुंची
सोना के दाम लगातार 16 दिन गिरने के बाद आज यानी 23 नवंबर को बढ़ गए हैं। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,052 रुपए महंगा होकर 1.25 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पांच नवंबर को सोने के दाम 1.44 लाख रुपए पर थे, जो लगातार गिरावट के बाद 1.24 लाख रुपए पर आ गए थे। एक किलो चांदी की कीमत आज 97 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए हो गई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लगातर गिरावट के कारण अब सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ने लगी है, लेकिन अभी एकमुश्त खरीदारी से बचना चाहिए। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें।
Follow Samachar24