वाहन चालान के लंबित मामलों के निस्तारण को 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत
Gargachary Times
23 November 2026, 20:08
27 views
Firozabad
फिरोजाबाद। मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत यातायात चालान से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस लोक अदालत में वाहन चालान से जुड़े लंबित वादों का निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेश शिवा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज के निर्देशन में शनिवार को सुबह 10 बजे से विशेष लोक अदालत आयोजित होगी।उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत लंबित चालान संबंधी मामलों का निस्तारण कराना है। इसके लिए संबंधित विभागों और आमजन तक विशेष लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।सचिव योगेश शिवा ने आमजन से अपील की है कि जिन लोगों के वाहन चालान से संबंधित मामले लंबित हैं, वे विशेष लोक अदालत की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी 28 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया है।